Sad Woman

Loading

Husband is Impotent: मुंबई से सटे कल्याण (Kalyan) से धोखधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी (Wife) ने पति (Husband) पर गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी ने कहा धूमधाम से हुई शादी में सुहागरात के दिन जो सच्चाई पता चली उसने उसका दांपत्य जीवन बर्बाद कर दिया। पति पर पत्नी ने नपुंसक (Impotent) होने का आरोप लगाया है और ये भी कहा कि ये शादी उसे धोखे में रखकर की गई। पत्नी ने अपनी शिकायत कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराइ है। 
 
क्या है पूरा मामला 
इस मामले में कल्याण पश्चिम के हाईप्रोफाइल इलाके की एक पीड़ित महिला ने अपने पति पर नपुंसकता का आरोप लगाते हुए खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है, उसे शारीरिक सुख नहीं दे पा रहा था, इसलिए उसने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। मानपाड़ा पुलिस के अनुसार शहाड़ की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला ने अपने 40 वर्षीय पति के खिलाफ खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शादी से पहले उसके पति ने यह नहीं बताया कि वह नपुंसकता का शिकार है और शारीरिक सुख नहीं दे सकता है। 
 
 
शिकायत में महिला ने क्या कहा 
पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे धोखे में रखकर शादी की गई है। शादी से पहले उसके पति ने यह बात छुपाई थी, पुलिस के अनुसार महिला ठाणे जिले के शहापुर तहसील के दूर दराज गांव की रहने वाली है। पिछले साल जून में उसकी शादी कल्याण पश्चिम शहाड के एक 40 वर्षीय व्यक्ति से हुई थी। शादी से पहले जब महिला के रिश्तेदारों ने लड़के से पूछा कि उसने शादी में इतनी देरी क्यों की, तो उसने कारण बताया कि वह सरकारी नौकरी पाने की कोशिश कर रहा था। महिला को उसका पति इसलिए पसंद आया, क्योंकि वह पढ़ा-लिखा था, दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के बाद उसका पति जब अजीब व्यवहार करने लगा तो महिला परेशान हो गई और उसने ससुराल छोड़ दिया लेकिन उसके बाद  ससुराल वालों के मनाने पर वह फिर ससुराल वापस लौट आई। 
 
पति के दवाई से पता चली बात 
ससुराल लौटने के बाद उसे अपने पति में जब दोष स्पष्ट दिखाई देने लगा। वह डॉक्टर से कुछ दवाएं ले रहा था। जब महिला ने डॉक्टर से इस बारे में पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि उसके  पति में सेक्शुअल प्रॉब्लम है और उसे लगने लगा कि उसका पति नपुंसकता का शिकार है और उसे कभी शारीरिक सुख नहीं मिल सकता है। यह सारी बातें जानने के बाद महिला को काफी झटका लगा और वह चिंतित रहने लगी। अंत में महिला ने कल्याण के खडकपाडा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ विश्वासघात और धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच पडताल मानपाड़ा थाने की एक महिला पुलिस अधिकारी कर रहीं हैं।