Representative Pic
Representative Pic

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ता जारहा है। वहीं इससे होने वाली मौतों ने सरकार की चिंता बढ़ दी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 79 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है, जिसके बाद अब तक 1,42,316 लोगों की जान जा चुकी है। इस बात की जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन में दी। 

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिन में 35,756 नए मामले सामने आएं हैं, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2,98,733 हो गई है। वहीं राहत वाली बात यह रही की 39,857 लो स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। 

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में 15,47,643 लोग अभी होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। वहीं अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटरों में 3,298 मरीज भर्ती हैं। राज्य में लोगों के बढ़ते संख्या के बीच पाजिटिविटी रेट बढ़कर 94.15 प्रतिशत हो गया है।

    पुणे में मिले 5521 नए कोरोना संक्रमित

    पुणे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आज 5521 नए कोरोना संक्रमित सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 620548 हो गई है। वहीं, आज इस खतरनाक बीमारी से तीन और लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद मरने वालों की  संख्या  9,209 हो गई है। मगर राहत की खबर यह रही की आज 6,333 मरीज ठीक हुए है, अब तक 5,66,887 ठीक हो गए है। जिले में कुल 44,452 सक्रिय मरीज है।