Mass Suicide: In Chhattisgarh, a mother took a terrible step, committed suicide along with her five daughters
Representative Picture

    Loading

    वर्धा: प्रतिष्ठीत परिवार की विवाहीत महिला के चरवाहे के साथ प्रेमसंबंध प्रस्थापित हुए़. परंतु, दोनों का मिलन होना संभव नहीं था़,   जिससे दोनों ने कुए में कुदकर आत्महत्या की़.  बुधवार की शाम यह बात सामने आने के उपरांत म्हसाला व वरूड में चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ था़ .

    जानकारी के अनुसार तलेगांव(टा़ ) निवासी मंगला नामक युवति का विवाह करीब 18 वर्ष पूर्व म्हसाला निवासी राजेंद्र उमाटे से हुआ था़  राजेंद्र के पास म्हसाला व वरूड परिसर में खेती है़.  कुछ वर्ष पूर्व मंगला की पहचान वरुड निवासी महेश कमलाकर बारई(40) के साथ हुई़  महेश बकरीयां चराई के लिए लेकर जाता था़.  मंगला व महेश दोनों अक्सर खेत में मिलते थे़.  इस दौरान दोनों ने कोई बिजनेस भी शुरू किया था़  महेश भी शादीशुदा था़.  महेश का लडका दसवीं में तथा मंगला का लडका 11वीं में तथा पुत्री 8वीं में है़.  दोनों के प्रेमसंबंधों की चर्चा वरुड व म्हसाला में जोरो-शोरों से चल रही थी़.  महेश व मंगला अक्सर फोन पर घंटो तक बाते करते रहते थे़,  जिससे उनके प्रेम प्रकरण की चर्चा परिजनों तक पहुंची़.  

    दोनों एक ही गांव के

    सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंगला व महेश एक ही गांव के थे़.  दोनों में गांव में ही प्रेमसंबंध प्रस्थापित हुए थे़,  किंतु, मंगला का विवाह म्हसाला निवासी राजेंद्र उमाटे के साथ हुआ था़.  जिससे उनके प्रेमसंबंध अधुरे ही रहे थे़, दरमियान महेश की भी शादी हुई़.  शादी के उपरांत महेश रहने के लिए वरूड आया़. वरूड व म्हसाला गांव आस-पास होने के कारण उनकी फिर मुलाकात हुई़  मुलाकातों का सिलसीला बढा. जिससे दोनों के प्रेमसंबंध फिर जागृत हुए. 

    कुए में लगाई छलांग

    दोनों शादीशुदा होने के कारण अब मिलना संभव नहीं था़  दोनों परिवार से उनके संबंधों को विरोध किया जा रहा था़  उनके मिलन में अनेक बाधाएं आ रही थी़  जिससे उन्होंने आत्महत्या का मार्ग चुना, ऐसा कहा जा रहा है़.  परंतु, उनकी आत्महत्या को लेकर भी अनेक तर्क वितर्क जोडे जा रहे है़.  दोनों को रंगेहाथ पकडने के उपरांत उन्हें ठिकाने लगाया गया, ऐसी चर्चा भी गांव में है़  पुलिस को जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पहुंची़  दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए़.  आगे की जांच सेवाग्राम पुलिस कर रही है़.