Congress
File Photo

    Loading

    शिमला: आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पता हो कि, 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में वोट डाले जाएंगे।  पार्टी ने पहली सूची में 46 सीटों पर उम्मीदवारों लो घोषणा की है। जिनमें शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू, हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, ठियोग से कुलदीप सिंह राठौड़ को टिकट दिया है। 

    उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस पार्टी ने एक सीट छोड़कर सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। इससे पहले, शुक्रवार (14 अक्टूबर) को चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनावों की तारीखों का एलान किया था। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होना है यह मतदान 12 नवंबर को होगा और 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे। 

    12 नवंबर को होगा मतदान

    हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होने वाला है, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। हिमाचल चुनाव में नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। वहीं, उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा था कि, हिमाचल प्रदेश में कुल 55.07 लाख वोटर हैं। प्रदेश में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बीजेपी को इस बार कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भी चुनावी जंग लड़नी है। 

    बीजेपी भी जारी कर सकती है उम्मीदवारों की सूची 

    हिमाचल में चुनावों की तारीखों की एलान होने के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दिल्ली में बैठक चल रही है। इस बैठक में पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद हैं। ऐसी आशंका है कि, इस बैठक के बाद बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।