modi
Pic: ANI

    Loading

    नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में सुंदर नगर और सोलन में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी पंजाब के ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग भी जाएंगे जिसके अनुयायी बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश में हैं। भाजपा रविवार को हिमाचल प्रदेश के लिए अपना ‘दृष्टिपत्र'(घोषणा पत्र) जारी करेगी।

    पहले शुक्रवार को पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही थी। भाजपा इस समय राज्य की सत्ता में है और उसकी कोशिश दोबारा राज्य में सरकार बनाने और हर पांच साल में सत्ता बदलने की परिपाटी को तोड़ने की है।