Arvind Kejriwal in Goa
ANI Photo

    Loading

    पणजी. गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections) होने हैं, जिसके लिए आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने कमर कस ली है। पार्टी राज्य में प्रचार करने में जुट गई है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने सोमवार को गोवा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा और दोनों को भ्रष्ट (Corrupt) बताया।

    अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं से बात बातचीत करते हुए कहा कि, “सत्यपाल मलिक (गोवा के पूर्व राज्यपाल) (Satyapal Malik, Former Governor of Goa) ने आरोप लगाया है कि जब वो 1 साल राज्यपाल थे तब गोवा के हर काम में भ्रष्टाचार था। उनकी (बीजेपी) अपनी पार्टी के राज्यपाल ने अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि वो भ्रष्ट सीएम है।”

    केजरीवाल ने कहा, “सत्यपाल मलिक ने जब केंद्र सरकार को गोवा के मुख्यमंत्री के बारे में बताया तो केंद्र सरकार ने उन्हें पद से ही हटा दिया। कांग्रेस भी भ्रष्टाचार करती थी और बीजेपी भी भ्रष्टाचार कर रही है, दोनों ही भ्रष्टाचार कर रहे हैं।”

    AAP अध्यक्ष ने आगे कहा, “कांग्रेस इसलिए BJP के खिलाफ नहीं बोलती क्योंकि उन्हें पता है अगर वो बोलेंगे तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा। 10 साल से BJP की सरकार है और कांग्रेस के एक भी मंत्री और सीएम के खिलाफ एक भी केस क्यों दर्ज़ नहीं हुआ? दोनों मिले हुए हैं, दोनों मिल बांटकर मलाई खाते हैं।”

    दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर हम गोवा में सरकार बनाते हैं, तो हम हिंदुओं के लिए अयोध्या और ईसाइयों के लिए वेलंकन्नी की मुफ्त तीर्थ यात्रा की व्यवस्था करेंगे। मुसलमानों के लिए, हम अजमेर शरीफ और साईं बाबा के प्रति श्रद्धा रखने वालों के लिए शिरडी मंदिर की मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।”