Firing in Begusarai

    Loading

    बेगूसराय. बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) में दो बाइक सवार हमलावरों ने NH 28 और NH 33 पर लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग (Firing) कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस बाइक सवार हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पुरे जिले में नाकाबंदी कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक फायरिंग की यह घटना तेघरा अनुमंडल क्षेत्र के NH 28 पर तीन जगहों पर हुई। हमलावरों ने करीब चार घटनाओं को अंजाम दिया। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है।