Jharkhand celebrates Charanjit Singh Channi becoming CM

    Loading

    ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची. चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को पंजाब(Punjab) का मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनाये जाने पर आज रांची स्थित कांग्रेस भवन (Congress Bhawan) में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) अनुसूचित जाति विभाग (Scheduled Caste Department) के अध्यक्ष केदार पासवान के नेतृत्व में जमकर खुशी का इजहार किया। जश्न मनाया गया, पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं।

    इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सभी संमप्रदाय, सभी जाति सभी धर्मों का एक माला है, जिसमें सभी को उचित मान सम्मान मिलता है। ठाकुर ने भी  पंजाब के नवनियुक्ति मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब अब और अधिक विकास की राह पर चलेगा। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां दलितों को सम्मान मिलता है। इसके कई उदाहरण हैं, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में एक दलित के बेटे की ताजपोसी हमारे लिए गर्व की बात है। पासवान ने इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, और राहुल गांधी, के प्रति आभार जताया।

    पासवान ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले 9 माह से देश के अन्नदाता सड़कों पर आंदोलनरत हैं, उनके समर्थन में आगामि 27 सितम्बर  को भारत बंद का समर्थन करते हुए अनुसूचित जाति विभाग के कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़को पर उतरेंगे। इस मौके पर संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, केशव महतो कमलेश, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, संजय लाल पासवान, राकेश किरण महतो, अमुल्य नीरज खलखो, आभा सिन्हा, ईश्वर आनन्द, और शमशेर आलम, के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।