landslide
Representative Pic

    Loading

    नई दिल्ली. कर्नाटक (Karnatka) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के कन्नड़ जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर हुई लैंडस्लाइड (Landslide) के चलते यहां 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक कन्नड जिले के भटकल तालुका में लैंडस्लाइड में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दूसरी घटना दक्षिण कन्नड जिले के सुब्रमण्य में हुई है, जहां दो बहनों के शव एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए मिले। दो बहनों की मौत उनके घर पर पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से हुई है।

    वहीं यहां काफी मशक्कत के बाद इन दोनों बहनों के शवों को निकाला गया। घटना के अनुसार कुसुमाधार की बेटियां श्रुति (11 वर्ष की आयु) और ज्ञानश्री (6) बीते सोमवार को हुई इस त्रासदी में जान गंवाने वालों में से थीं। 

    दरअसल कर्नाटक के सुब्रमण्या में बीते सोमवार की शाम से भारी बारिश हो रही थी। यहां शाम करीब 7 बजे तेज आवाज सुनाई दी। घर के बरामदे में किताब पढ़ रही श्रुति यह सोचकर घर के अंदर भागी कि आवाज वहीं से आई होगी। ज्ञानश्री भी तभी घर के अंदर दौड़ी।

    इसी दौरान अचानक घर पर पहाड़ी गिर गई। रसोई में व्यस्त भाई-बहनों की मां यह सोचकर घर से तुरंत बाहर आ गई कि, शायद उनके बच्चे बाहर होंगे। लेकिन वे दोनों बच्चे पहाड़ी के चपेट में आ चुके थे।