cold
Representative Pic

    Loading

    – ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची : उत्तर-पश्चिम (North-West) से आ रही सर्द हवाओं ने झारखंड (Jharkhand) राज्य को पूरी तरह शीतलहर (Chilly Winds) की चपेट में ले लिया है। पूरे राज्य में तापमान (Temperature) तेजी से गिर रहा है।

    झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर आ पंहुचा है जबकि कांके  मैकलुस्कीगंज समेत कई इलाकों में पारा दो डिग्री से भी नीचे आ गया है। यहां सुबह घास पर पड़ी ओस की बूंदें बर्फ के शक्ल में जम जा रही हैं। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

    वहीं, राज्य के  स्वास्थ्य विभाग  ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने राज्य की जनता को यथासंभव बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्यवासियों को फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले 2-3 दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। सुबह में कोहरा के बाद पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।