
दिसपुर: असम के मोरीगांव जिले के धरमतुल इलाके में NH-37 पर तीर्थयात्रियों को ले जा रहे वाहन के एक ट्रक से टकरा जाने से 3 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। मोरीगांव के एसएचओने बताया कि, तीर्थयात्री मकर संक्रांति पर लोहित नदी में पवित्र डुबकी लगाकर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोरीगांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर धरमतुल इलाके में दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में मौके अपर ही तीन लोपजों की मौत हो गई। वहीं, 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Assam | 3 dead & several injured after vehicle carrying pilgrims collides with a truck on NH-37 at Dharamtul area in Morigaon district.
The pilgrims were returning after taking a holy dip in the Lohit river on Makar Sankranti. Injured have been admitted to the hospital: SHO pic.twitter.com/ckOcI9aMOE
— ANI (@ANI) January 16, 2023
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को मोरीगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि, मृतकों में से एक की पहचान भूपाल अधिकारी के रूप में हुई है, जबकि अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
अधिकारी ने यह भी बताया कि, वाहन में कुल 17 तीर्थयात्री रविवार को ‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर लोहित नदी में पवित्र डुबकी लगाने के बाद अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड से गुवाहाटी लौट रहे थे।