PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    अयोध्या: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  के अयोध्या (Ayodhya) में बर रहे भगवान राम मंदिर (Ram temple)  को लेकर देश दुनिया में चर्चा है। मंदिर निर्माण में हर दिन कोई नया कार्य हो रहा है। अब नेपाल (Nepal) से लाए गए शालिग्राम शिला (Shaligram Shila) की चर्चा है। नेपाल से लाए गए शालिग्राम शिला अयोध्या पहुंच गए हैं। थोड़ी ही देर में इनकी पूजा की जा जाएगी। बताया  जा रहा है कि इनका उपयोग राम और जानकी की मूर्तियों के निर्माण के लिए किए जाने की उम्मीद है।

    इस समय रामनगरी अयोध्या में आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा मेला लगा हुआ है। यहां देव शिलाओं का सत्कार और समर्पण कार्यक्रम होगा। नेपाल से लाए गए शालिग्राम शिला अयोध्या पहुंच गए हैं। थोड़ी ही देर में इनकी पूजा की जा जाएगी। ये देव शिलाएं बीती रात नेपाल के से अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंची हैं।

    बता दें कि इन शालिग्राम शिलाओं को नेपाल की गंडकी नदी से निकाला गया था। माना जाता है कि शालिग्राम सिर्फ गंडकी नदी से मिलते हैं। चार क्रेनों की मदद से इन शिलाओं को उतारा गया। इन्हे देखने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। थोड़ी देर में अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव शिलाओं की पूजा होगी। पूजन के बाद इन्हे राम मंदिर समिति को सौंप दिया जाएगा।