वृंदावन. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वृंदावन (Vrindavan) में मंगलवार (15 अगस्त) को एक मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।
मीडिया खबर के मुताबिक यह घटना बांके बिहारी मंदिर के पास दुसायत मोहल्ले की है। जहां एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 10-12 लोग घायल हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत, 10 घायल#Vrindavan #UP #BalconyCollapsed pic.twitter.com/48WTnqKit2
— Shubham Sondawale (@sshubham95) August 15, 2023
जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों को मलबे से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचाया गया। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।