बड़ी खबर! प्रयागराज के डिप्टी CMO सुनील कुमार सिंह का होटल में मिला शव, हत्या या सुसाइड?

Loading

नई दिल्ली: प्रयागराज के CMO सुनील कुमार सिंह होटल में शव मिला है। प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ की लाश होटल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह वाराणसी के रहने वाले थे।

CMO सुनील कुमार सिंह का शव

हाल ही में आई खबर के मुताबिक, उनका शव आज सिविल लाइंस के होटल विट्ठल के कमरे में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह सबसे पहले जब होटल के कर्मचारियों ने फंदे पर लटकता हुआ शव देखा तो इसकी जानकारी मैनेजर को दी। मैनेजर ने पुलिस और प्रभारी सीएमओ को इस घटना की जानकारी दी। ऐसे में सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

पुलिस कर रही जांच 

 इस घटना से पुरे प्रयागराज में सनसनी मची हुई है। इस दिल दहला देने वाले घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। इसके बाद होटल के कमरा नंबर-106 के दरवाजे को मास्टर चाबी से ओपन किया गया। ऐसे में अब यहां फॉरेंसिक टीम कमरे में साक्ष्य जुटा रही है। 

सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या! 

ज्ञात हो कि डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से वाराणसी के पांडेयपुर के रहने वाले थे। बता दें कि वो संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे। इतना ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है। ऐसे में अब इस घटना को लेकर पुलिस आगे की जांच रहे है।