मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत तय, खुशी में शिवपाल की पार्टी का सपा में विलय, चाचा से मिलने पहुंचे अखिलेश

    Loading

    सैफई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha seat) डिंपल यादव (Dimple Yadav)ने जीत तय की है। वह 1,69,248  से आगे चल रही हैं। इसी ख़ुशी के बीच शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का विलय सपा में हो गया है। अब पूरा परिवार एक हो गए है। सैफई में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। 2024 में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। आज से (कार पर) समाजवादी पार्टी का झंडा होगा। फ़िलहाल इस बीच अखिलेश यादव चाचा शिवपाल से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।  

    उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य पर 1,69,248 से अधिक मतों की बेहद मजबूत बढ़त बना ली है।

    वहीं दूसरी ओर रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भी सपा के उम्मीदवार आगे हैं जबकि खतौली में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रत्याशी भी बढ़त बनाए हुए हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट और दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना जारी है।

    रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सपा के आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के आकाश सक्सेना से 4,737 मतों से आगे हैं। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं। इस समय यहां सपा का परचम लहराता दिख रहा है।