उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( फाइल फोटो)

Loading

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व  निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो  ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को  ग्राम चौपाल, (गांव की समस्या -गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है।और इन‌ ग्राम चौपालों के बहुत ही सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं तथा बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  के निर्देशों  के अनुपालन में  ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा  है तथा चौपालों से पूर्व गांवों  में सफाई पर विशेष  रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा  रहा है व्यक्तिगत समस्याओं‌ के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों  में हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित  अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे, लेकिन जिन ग्रामों में ग्राम चौपाल हो चुकी हैं, उनसे इतर दूसरे मजरों में ग्राम चौपाल अनवरत रूप से की जाए।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मोदी ऐप डाउनलोड करने के लिए ग्राम विकास  से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों व लाभार्थियों को प्रेरित किया जाए, इस ऐप में  गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं का विवरण रहता है और उससे लाभकारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मोदी ऐप डाउनलोड करने की ड्राइव चलाईं जाए। चौपालों में भी इसके बारे में चर्चा की जाए और लोगों को प्रेरित किया जाए।

ग्राम्य विकास विभाग  से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1465ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 4513प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चौपालों मे 3922 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 6907ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में लगभग 90 हजार ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्राम्य विकास आयुक्त ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 81 हजार से अधिक ग्राम चौपालों  का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 60लाख से अधिक  ग्रामीण मौजूद रहे और  3लाख 47हजार  से अधिक  समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।