कोहरे का कहर, यमुना Expressway पर टकराए 5 बड़े वाहन, व्यक्ति की मौत, 5 घायल

Loading

नई दिल्ली: देशभर में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में घने कोहरे के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब यही कोहरा नोएडा (Noida) में कुछ लोगों के लिए जान की आफत बन पड़ा है। दरअसल, घने कोहरे के चलते रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के ईस्टर्न पेरिफेरल यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर भीषण हादसा हो गया। जहां पांच ट्रक आपस में टकरा गए। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलवल से नोएडा जाने वाले रास्ते इंडियन पेट्रोल पम्प के पास घना कोहरा होने के कारण चलता हुआ ट्रक डिवाइडर तोड कर उपर चढ गया जिससे पीछे से आने वाले 5 ट्रक आगे पीछे टकरा गए। इसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई है, मृतक का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मामले में पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हादसे में घायल हुए चार व्यक्तियों को इलाजा के लिए जिम्स अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।