मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में हुए हादसे का ताजा अपडेट आया है। रविवार रात को ढहे दो मंजिला मकान हादसे में मरने वालों की संख्या एक से बढ़कर दो हो गई है। जबकि हादसे में 17 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: कल रात मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र में स्थित दो मंजिला मकान ढह गया था। राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है।
इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और 17 घायल हो गए हैं। घायल अस्पताल में चिकित्सा देखभाल प्राप्त कर रहे हैं। pic.twitter.com/o4OdyUVBcB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024
रेस्क्यू कंप्लीट
ये हादसा मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र में हुआ था। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और 17 घायल हो गए हैं। घायल अस्पताल में चिकित्सा देखभाल प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने हादसे में राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया है।
#WATCH मुज़फ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश: मेरठ जोन एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया, "…प्रशासन, NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं… अब तक 18 लोगों को निकाला जा चुका है, जिसमें से 2 की मृत्यु हुई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। अब तक की जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति के फंसे होने… https://t.co/LCMWx30gP0 pic.twitter.com/LAC8gyQnys
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024
18 लोगों निकाला जा चुका है
मेरठ जोन एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि प्रशासन, NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। अब तक 18 लोगों को निकाला जा चुका है, जिसमें से 2 की मृत्यु हुई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।