akhilesh
अखिलेश यादव

    Loading

    आईटी रेड में मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हवाला और शेल (फर्जी) कंपनियों के मदद से करीब 244 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। वहीं करीब 1.12 करोड़ नगद रुपये जब्त भी किये थे।

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबियों पर हुए आयकर विभाग के रेड में बड़ी संख्या में अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली है। आईटी विभाग के अनुसार लखनऊ, कोलकाता, मैनपुरी सहित 30 ठिकानों में हुई रेड में करीब आठ सौ करोड़ से ज्यादा की अघोषित संपत्ति का पता चला है। सपा के नेता हवाला के जरिए हजारों करोड़ की संपत्ति जुटाई। वहीं अखिलेश के एक करीबी ने अघोषित संपत्ति का आरोप भी स्वीकार कर लिया है। 

    ज्ञात हो कि, बीते दिनों आईटी विभाग ने अखिलेश के करीबी जैनेंद्र सिंह उर्फ नीटू यादव के लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर स्थित दो मकानों के साथ ही मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के आवास और बेंगलुरु व दिल्ली स्थित ऑफिस के अलावा मैनपुरी में मनोज यादव के आवास और प्रतिष्ठान पर छापा मारा था। करीब 40 घंटे तक चली इस छापेमारी के दौरान दस्तावेजों को आयकर विभाग की टीम ने जब्त किया था। 

    शेल कंपनियों और हवाला से कारोबार 

    आईटी रेड में मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हवाला और शेल (फर्जी) कंपनियों के मदद से करीब 244 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। वहीं करीब 1.12 करोड़ नगद रुपये जब्त भी किये थे। इस जांच में पता चला है की सपा के नेता कंस्ट्रक्शन कारोबार में बेहद धांधली की है। रेड के दौरान भारी मात्रा में फेक बुक बिल, स्टाम्प पेपर भी बरामद किया गया। 

    एक आरोपी ने टैक्स चोरी को स्वीकारी 

    इस रेड के दौरान सपा नेताओं द्वारा बनाई गई कंपनियों के एक डायरेक्टर ने टैक्स चोरी करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। रेड के दौरान उसके पास 86 करोड़ की अघोषित संपत्ति पाई गई थी। जिसके बाद पूछताछ के दौरान उसने 68 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप स्वीकार कर लिया। इसी के साथ उसने इसका भुगतान करने की बात भी कही।