केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सपा चीफ पर लगाया भगवान बुद्ध के अपमान का आरोप

    Loading

    नई दिल्ली: कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) पर उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा नहीं स्वीकार कर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है। 

    रिजिजू ने बृहस्पतिवार को टि्वटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें अखिलेश यादव उपहार के रूप में दी जा रही भगवान बुद्ध की आवक्ष प्रतिमा को कथित तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे हैं और इसे मंच के पीछे रखने के लिए कह रहे हैं। यह चुनावी रैली कुछ दिन पहले कौशांबी में हुई थी। भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर भगवान बुद्ध का अपमान करने का आरोप लगाया है। 

    केंद्रीय मंत्री का ट्वीट-

    केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं जानता था कि अखिलेश यादव दलितों की भावनाओं के प्रति कभी गंभीर नहीं रहे, लेकिन भगवान बुद्ध का यह खुला अपमान भारत के लोकाचार का अपमान है।” गौरतलब है कि कौशांबी बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक बड़ा तीर्थस्थल है।