नई दिल्ली: यूपी चुनाव (UP Assembly Election 2022) में अब कुछ ही महीने का समय बचा हुआ है। लेकिन उससे पहले ही सूबे में सियासी संग्राम जारी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh on IT Raids) ने लखनऊ और मऊ में सपा नेताओं के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। इस रेड के बाद अब सियासी संग्राम शुरू हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले यह सब जानबुझकर किया जा रहा है। अभी इंतजार करिए ईडी और सीबीआई भी चुनाव लड़ने आएगी।
रायबरेली में अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है BJP, CBI, IT भी UP चुनाव लड़ने आ रहे हैं। दिल्ली से ED, CBI की टीम भी आएगी, इनकम टैक्स भी चुनाव लड़ने UP आया है, ये छापा 1 महीने पहले क्यों नहीं पड़ा। हार के डर से इनकम टैक्स को भेजा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी प्रेसवार्ता, रायबरेली
कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है BJP, CBI, IT भी UP चुनाव लड़ने आ रहे हैं।
दिल्ली से ED, CBI की टीम भी आएगी, इनकम टैक्स भी चुनाव लड़ने UP आया है, ये छापा 1 महीने पहले क्यों नहीं पड़ा। हार के डर से इनकम टैक्स को भेजा है pic.twitter.com/9oclRArwIl
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 18, 2021
अखिलेश ने कहा कि राजीव राय दिन रात पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव का काम करती है। सपा चीफ ने कहा कि बीजेपी सरकार के फैसलों से जनता पर संकट आया है।
गौरतलब है कि अखिलेश के करीबी जैनेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय, आरसीएल ग्रुप के मनोज यादव के घर पर इनकम टैक्स ने आज सुबह छापा मारा है।