File Photo
File Photo

    Loading

    दिल्ली: रेलयात्री (Rail Yatri) एप हैक हो गया है। इसलिए, इस ऐप के माध्यम से हैक किए गए महत्वपूर्ण डेटा (Data) का एक सेट, जिसमें नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और यूज़र्स का स्थान शामिल है, को एक डार्क वेब फोरम पर सेल के लिए रखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रेलयात्री ऐप से हैक किए गए सूचना डेटा का एक महत्वपूर्ण सेट डार्क वेब फोरम पर सेल के लिए रखा गया है। रेलयात्री भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा अधिकृत एक ऐप (App) है।

    ऐसे होगा आपके डेटा का गलत इस्तेमाल

    इस ऐप के जरिए यूजर्स टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस (PNR Status) चेक कर सकते हैं और देश में ट्रेन यात्रा से जुड़ी अन्य जानकारियां हासिल कर सकते हैं। लीक हुए एप पर साइबर पुलिस (Cyber Police) के अधिकारी नजर रख रहे हैं। प्रारंभिक जांच पूरी कर संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया जाएगा। गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) के मुताबिक ऐप को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड (Download) मिल चुके हैं। साइबर पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक खासतौर पर फोन नंबर जैसे डेटा प्वाइंट्स के गलत इस्तेमाल की आशंका बढ़ जाती है। इन नंबरों का इस्तेमाल लोगों को सेक्सटॉर्शन, पार्ट-टाइम जॉब रैकेट और पुलिस अधिकारियों के रूप में फिनेंशल खतरों जैसे अपराधों के लिए किया जाता है। इसके अलावा फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने के लिए नाम ईमेल आईडी के इस्तेमाल की संभावना भी बढ़ जाती है। 

    कुल डेटा 12 गीगाबाइट से अधिक 

    हैक किए गए रेलयात्री ऐप से लगभग 31 मिलियन डेटा पॉइंट्स का एक सेट डार्क वेब पर सेल के लिए रखा गया था। यूनिट 82 नाम के एक हैकर ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। हैकर ने दावा किया कि डेटा को दिसंबर 2022 में हैक किया गया था। डेटा को ब्रीच्ड फोरम पर सेल के लिए रखा गया है। फोरम पर एक पोस्ट में कहा गया है कि इसके कुल 3,10,62,673 डेटा पॉइंट हैं। यह कुल डेटा लगभग 12.33 गीगाबाइट है। बायो में यह भी कहा गया है कि Unit82 इज़राइल में स्थित है और 6 अगस्त, 2022 से ब्रीच्ड फोरम का सदस्य है।