Loading

मुंबई : एक्टर (Actor) और भाजपा (BJP) सांसद (MP) मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक नया देशभक्ति सॉन्ग 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) आज रिलीज हो गया है। जहां एक तरफ भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान भी पूरे जोर-शोर से मनाया जा रहा हैं, वहीं अब मनोज तिवारी का ये नया देशभक्ति गीत लोगों को अपनी ओर बड़ी तेजी से आकर्षित कर रहा हैं। मनोज तिवारी ने अपने एल्बम 'मेरे देश की शान तिरंगा' में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के तीनों कलर के साथ-साथ सारनाथ के अशोक चक्र की खूबियों को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया है। इस देशभक्ति गीत को मनोज तिवारी ने गाया है और उन्होंने ही इसके लिरिक्स को भी लिखा है। बलजीत चहल ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। यह गाना टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा हैं।