Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    आजकल के फैशन (Fashion) के दौर में दुनिया भी बड़ी तेजी से बदली है, यहां कब क्या नया ट्रेंड (Trend) चल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन ऐसे-ऐसे ट्रेंड छाये रहते है। जिसे देखकर दिमाग घूम जाता है। लड़कियों को नेल आर्ट (Nail Art) करना बहुत पसंद होता है। वह हमेशा में अपने नेल  आर्ट में कुछ नया ही अलग-अलग तरह का नेट आर्ट करती रहती है। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते है। कई बार अजीब तरह के नेल आर्ट देखने के मिलते है।

    जिसे देखकर हम हैरान हो जाते है। इन दिनों एक ऐसी ही महिला का नेल आर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला के एक हाथ की अंगुली के नाखून पर नेल आर्ट से नकली हाथ बनाया हुआ है।  इसके साथ ही नकली हाथ की 5 नकली अंगुलियां भी हैं और उनपर कलरफुल नाखून भी लगे हुए हैं। नेल आर्ट के नकली हाथ की अगुंली में अंगूठी भी पहनाई गई है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ILYSM Nails (@ilysmnails)

    ये नेल आर्ट बिलकुल नई और अनोखी है जो कि सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर ilysmnails नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर्स वीडियो को देखकर जमकर कमेंट कर रहे है।