60-years-old-daily-wage-Worker-mammikka-from-kerala-is-now-model-see-the-make-over-viral-video

केरल (Kerala) के 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का (Mammikka) की रातोंरात किस्मत बदल गयी।

    Loading

    नई दिल्ली, कहते है न किस्मत भी बड़ी कमाल की होती है। पता नहीं कब किस की तक़दीर बदल जाएं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी ख़बरों के बारे में सुनने को मिलता है कि, एक गरीब शख्स रातोरात अमीर बन गया। अब ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। केरल के कोझिकोड (Kozhikode) में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर (Worker) के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बार में उसने खुद भी कभी सोचा नहीं होगा। 

    केरल (Kerala) के 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का (Mammikka) की रातोंरात किस्मत बदल गयी। वह रातों रात फेमस हो गया। इस दिहाड़ी मजदूर पर एक फोटोग्राफर की नजर क्या पड़ी, आज वह एक मॉडल बन गया है। जी हाँ, यह 60 साल का शख्स आज मॉडलिंग की दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। इसके साथ ही इस दिहाड़ी मजदूर के ग्लैमरस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। 

    मम्मिक्का का एक लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका मेकओवर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।मिली हुई जानकारी के मुताबिक, मम्मिक्का ने हाल ही में एक लोकल फर्म के प्रमोशन के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में वह एक शानदार सूट में और हाथ में आईपैड लिए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि,  फोटोग्राफर शारिक वायलिल की वजह से इस दिहाड़ी मजदूर की किस्मत बदल गयी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shareek Vayalil Shk 📸 (@shk_digital)

    फोटोग्राफर की 60 साल के इस मजदूर पर नज़र पड़ी, तभी उन्होंने इस बुजुर्ग की प्रतिभा को भांप लिया। उन्होंने फैसला किया कि, वह इस इस मजदूर का नया लुक देंगे और लोगों के सामने पेश करेंगे। फोटोग्राफर का फैसला सही निकला। आज मम्मिक्का केरल के लोकल लेवल पर मॉडल हैं। 

    फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर मम्मिक्का की तस्वीर और वीडियो की है। इसमें मम्मिक्का बिलकुल  एक्टर विनायकन की तरह दिखाई दे रहे है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में बताया है कि, मम्मिक्का के मेकओवर किन लोगों का हाथ है। उन्होंने बताया, आर्टिस्ट मजनस ने मम्मिक्का का मेकओवर किया है, जबकि आशिक फुआद और शबीब वायलिल मेकअप असिस्टेंट थे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by പാറക്കടവിൽ മമ്മി (@mammikka_007)

    खास बात यह है कि, फेमस होने के बाद मम्मिक्का ने भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया है। वहीं,  मम्मिक्का अपने इंस्टाग्राम पर मेकओवर के बाद वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।