Image-Twitter-@pubity
Image-Twitter-@pubity

Loading

नई दिल्ली: अब तक रिकार्ड्स तो आपने बहुत देखे होंगे। आज तक आपने कई अलग-अलग रिकॉर्ड्स के बारे में सुना होगा। लोग जिंदगी से हटकर कुछ अजीब और अलग कर रिकॉर्ड बना लेते हैं। अब बात करते हैं एक शख्स द्वारा बनाए गए अनोखे रिकॉर्ड की। दिलचस्प बात यह है कि इस शख्स का 300 साल का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। यह शख्स इतना लोकप्रिय है कि लंदन के एक संग्रहालय में उसका मोम का पुतला बनाया गया है। आइए जानें कि वास्तव में यह शख्स कौन है और उसने क्या रिकॉर्ड किया है, जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है… 

दुनिया की सबसे लंबी नाक… 

हम आपको दुनिया के एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी नाक सबसे लंबी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका 300 साल पुराना रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। इतना ही नहीं बल्कि इसे गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया है। यह शख्स इतना लोकप्रिय है कि लंदन के एक संग्रहालय में उसका मोम का पुतला बनाया गया है। इस शख्स का नाम थॉमस वेडहाउस है। 

नाक 7.5 इंच लंबी दर्ज

वेडहाउस की नाक दुनिया में सबसे लंबी है। इस समय जो फोटो वायरल हो रही है वह लंदन के रिप्लेज बिलीव इट ऑर नॉट म्यूजियम की है। जहां उनका मोम का पुतला रखा गया है। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो रही है। ट्विटर पर @pubity अकाउंट द्वारा उनकी फोटो शेयर की गई थी। साथ ही तमाम जानकारियां भी साझा की हैं। रिपोर्टों के अनुसार, थॉमस वाडहाउस, जिसे थॉमस वाडर्स के नाम से भी जाना जाता है, 18वीं शताब्दी का एक सर्कस कलाकार था, जिसकी अब तक की सबसे लंबी नाक 7.5 इंच लंबी दर्ज की गई थी। 

 

अनोखे रिकॉर्ड देख लोग दंग 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट पर भी इस व्यक्ति के बारे में एक पेज है। जहां उन्हें बताया गया कि थॉमस वाडहाउस 1770 के दशक में इंग्लैंड में रह रहे थे और एक सर्कस में काम कर रहे थे। हालांकि, उनके बाद किसी जीवित व्यक्ति की सबसे लंबी नाक का रिकॉर्ड तुर्की के मेहमत ओजुरेक के नाम है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दो साल पहले इस रिकॉर्ड की पुष्टि की थी और नाक की लंबाई 3.46 इंच मापी गई थी।