(PHoto-Facebook)
(PHoto-Facebook)

    Loading

    नई दिल्ली: जी हां अमेरिका के टेक्सास शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, दरअसल इस शहर में बारिश के दौरान आसमान से मछलियां गिरी है। आपको बता दें कि इस दुर्लभ घटना को ‘एनिमल रेन कहते है’ दरअसल यह घटना  यह घटना बुधवार को टेक्‍सरकाना शहर में हुई है।  यहां आए तूफान के बाद लोगों को सड़कों पर मछलियां पड़ी हुई मिलीं। इस हैरान कर देने वाली घटना को देख कर वहां के लोग दंग रह गए। उनके मन में यह सवाल भी है इतनी मछलियां यहां कैसे पहुंचीं। आईये जानते है इस सवाल का जवाब….. 

     आपको बता दें कि इस दुर्लभ घटना के कई वीडियो शहर के लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए। आपको बता दें कि टेक्‍सरकाना शहर के ऑफिशियल पेज पर इस घटना की जानकारी देते हुए पोस्‍ट की गई।’

     

    इस अनोखे पोस्ट में लिखा गया कि 2021 सारे खेल दिखा रहा है…मछली की बारिश और…ये मज़ाक नहीं है।”इस घटना के बाद लोग आश्चर्यचकित हैं, लेकिन विज्ञान के नजरिए से देखें तो ऐसा संभव है। इससे पहले भी दुनिया के अलग-अलग देशों में यह घटना हो चुकी है। विज्ञान की भाषा में इसे एनिमल रेन कहते हैं। 

    जानें क्‍या होती है एनिमल रेन

    इस खबर को जानकर आप भी चौंक गए न? जी हां अब आपके मन में सवाल आया होगा कि आखिर क्या होती है एनिमल रेन ? तो चलिए आज हम आपको इसका भी जवाब देते है। दरअसल नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल रेन यानी आसमान की ओर से जीवों के गिरने की घटना तब होती है जब बवंडर आता है। विज्ञान की भाषा में इसे वॉटर स्‍प्राउट्स कहते हैं। यह एक तरह का बवंडर होता है जो तालाब और झील जैसे पानी के कुछ हिस्‍से में बनता है।

    इस बवंडर में ऐसा चक्रवात बनता है जो हवा, पानी और पानी में मौजूद चीजों को खींच लेता है। रिपोर्ट कहती है, जैसे-जैसे यह बवंडर शक्तिशाली बनता है यह छोटे-छोटे जीवों को खींचता जाता है. यह जमीन की ओर बढ़ता है. तूफान की रफ्तार में कमी आने पर इसमें मौजूद जीव जमीन पर गिरने लगते हैं। अमेरिका में जमीन पर पड़ी मिलीं मछलियां इसी का एक उदाहरण हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है, यह जानवर वाकई में आसमान से गिरे थे, जबकि कुछ यह मानने को तैयार नहीं है कि जीव उनके शहर के आसपास के ही हैं। 

    इसके पहले भी हुई है एनिमल रेन

    आपको बता दें कि टेक्‍सास के एक शहर में जो हुआ, यह दुनिया की पहली घटना नहीं है। जी हां इसका सबसे चर्चित मामला 1861 में सिंगापुर में सामने आया था। जब तीन दिन तक लगातार बारिश के कारण सड़कों पर मछलियां पाई गईं। इतिहास पर नजर डालें तो आसमान से जीवों की बारिश होने की घटना पहली शताब्दी में रोमन प्रकृतिविद् प्‍लनी द एल्‍डर ने नोटिस की थी।

    दावा किया जाता है कि साल 1794 में फ्रांस के लिली शहर में एक फ्रेंच सिपाही ने तूफान के दौरान आसमान से भारी बारिश के साथ  मेंढक गिरते हुए देखे थे। अमेरिका में हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया यूजर दो धड़ों में बंटे हुए  हैं।  एक समूह का कहना है, विज्ञान के नजरिए से यह संंभव है। वहीं, दूसरा समूह इस घटना को मानने के लिए गंभीर नहीं है। वह ये मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि ऐसा संभव हो सकता है।