Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    जंगली जानवर (Wild Animals) खुद के जीवन की रक्षा और पेट भरने के लिए, दूसरे जानवरों का शिकार करते हैं। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो वह अपना पेट नहीं भर पाएंगे। ऐसे में जंगली जानवरों को दूसरे ही जानवरों से खुद की रक्षा करना पड़ता है। शिकार के कई वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पक्षी (Bird) और सांप (Snake) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

    इस वीडियो में एक पक्षी पानी के भीतर घुसकर सांप का शिकार करता दिखाई दे रहा है। जबकि सांप उसके चंगुल से खुद को छुड़ाने की भरपूर कोशिश करते नज़र आ रहा है। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी सांप खुद को पक्षी के चंगुल से छुड़ा नहीं पाता है। इतने में पक्षी सांप को अपनी चोंच में दबाए हुए उड़कर दूसरे छोर पर पहुंच जाता है। यह वायरल हो रहे वीडियो को देख हर कोई हैरान है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Saurabh Jadhav 2110 (@rasal_viper)

    इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर rasal_viper नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को यूज़र्स द्वारा काफी शेयर किया जा रहा है। जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।