अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर कब कौन सी तस्वीर और वीडियो वायरल हो जाए, इस बात का अंदाज़ा नहीं लगा सकते। कभी कोई हैरतअंगेज करतब वाले वीडियो वायरल हो जाते है। तो कभी कोई मजाकिया वीडियो वायरल हो जाते है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आँखों पर यकीन नहीं होता है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर सकते।
आपने अक्सर इंसानो को एक-दूसरे से जलते हुए देखा होगा। लेकिन क्या किसी जानवर को इंसान से जलते हुए देखा है? अब सोशल मीडिया पर ऐसे ही जानवर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, Jealous Kick।
Jealous kick 🦵 pic.twitter.com/yVDWcvY5nl
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 7, 2022
इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि, एक शख्स एक खूबसूरत महिला के साथ बैठा है। महिला काफी खूबसूरत है। वहीं, शख्स के पीछे से कुछ ऊंट जा रहे हैं। लेकिन, उनमें से एक ऊंट (Camel) महिला के साथ बैठे शख्स को पीछे से ज़ोर की लात मारता है और आगे चला जाता है। इसके बाद महिला और शख्स दोनों पीछे मुड़कर देखने लगते हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों को यह मजेदार वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- सोशल डिस्टेंस प्लीज। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- जानवर भी पहचानते हैं इन्हें।