Image-Twitter
Image-Twitter

Loading

नई दिल्ली: जैसा की हम जानते है अगर किसी शख्स की मौत होती है तो उसका वापस से जिंदा होना नामुमकिन है, लेकिन कुछ ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसके बारे में पढ़ कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां आपको जानकारी हैरानी होगी कि जैसे ही मृत व्यक्ति के शरीर को जमीन में गाड़ दिया गया, वह व्यक्ति फिर से आसमान से जमीन पर उतर आया। शायद यह पहला मामला होगा जहां इंसान खुद अपने अंतिम संस्कार में शामिल हुआ है। फ़िलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…. 

मिली जानकारी के मुताबिक, एक चौंका देने वाली घटना बेल्जियम की घटना है। दरअसल यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके मृत शरीर पर अंतिम संस्कार शुरू होता है और उनके करीबी लोग ताबूत के पास रो रहे थे। वह इंसान दुनिया छोड़कर हमेशा के लिए चला गया इसका दुःख उसके करीबी मना रहे थे। वहीं इस दौरान चमत्कार तब हुआ जब मृतक खुद अपनी मौत से बिलख रहे अपने चाहने वालों को सांत्वना देने पहुंचा। इससे सभी दंग रह गए।

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी लोग एक जगह दुख में खड़े हैं। इसी बीच आसमान से हेलिकॉप्टर की आवाज आती है। हेलीकॉप्टर उस स्थान पर पहुंचता है जहां मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सबकी निगाह इस बात पर जाती है कि जो भी हेलीकॉप्टर से आया। हेलीकॉप्टर जमीन पर आ जाता है और उसमें से जो शख्स निकलता है उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। क्योंकि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि वही था जिसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस नजारे को देख हर कोई दंग है। 

 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम डेविड बार्टन है। उसने अपनी मौत का नाटक किया था। जी हां दरअसल उसने अपने परिवार को सबक सिखाने के लिए यह सब किया। डेविड ने कहा, उनके भाई, बहन कभी भी उन पर ध्यान नहीं देते थे। इसलिए उसने ऐसा किया। मौत की खबर सुनते ही सभी दौड़े चले आए। 

जैसे ही उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उन्होंने हेलीकॉप्टर से फिल्मी अंदाज में एंट्री की। उसे जिंदा देखकर सभी खुश थे। सभी उनके गले लगकर रोने लगे। इस छूटे अंतिम संस्कार के प्लान में उनकी बेटी और पत्नी भी शामिल थीं। उनकी बेटी ने ही उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की और हर कोई उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। आपको बता दें कि ये वीडियो @DailyLoud ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था।

ऐसे में अब वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कर कुछ ने उनके इस कदम की आलोचना की है तो कुछ ने इसका समर्थन किया है। फ़िलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।