Image-Social Media
Image-Social Media

Loading

नई दिल्ली: आमतौर पर ज्यादा वजन स्वास्थ्य के लिए कई समस्याएं खड़ी कर देता है। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते है कोई योग करता है तो कोई जिम जाता है। कुछ ऐसा ही 21 वर्षीय एक लड़की ने किया लेकिन इसमें उसकी मौत हो गई। दरअसल हुआ यह की उस लड़की ने 90 किलो वेट लॉस (Weight Loss) करने का ठान लिया था और इसके लिए खाना-पीना एकदम कम कर दिया था, लेकिन भूखे पेट वर्कआउट करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। आइए जानते है पूरी खबर….  

ऐसे में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हैरान कर देने वाला मामला चीन के शांक्सी प्रांत का है। शंघाई मॉर्निंग न्यूज के मुताबिक, चीनी सोशल मीडिया पर लड़की कुइहुआ (Cuihua) के नाम से फेमस थी। जी हां यहां उसके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में थी। बीते शन‍िवार को वर्कआउट करते हुए उसकी मौत हो गई। जानकारी सामने आ रही है कि खुद इंफ्लुएंसर कुइहुआ के पैरेंट्स ने इस बात का खुलासा किया है। 

बता दें कि Douyin (टिकटॉक का चीनी वर्जन) पर पैरेंट्स ने लिखा- ‘हमारी बच्ची अब नहीं रही। आप सभी के लव और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। प्लीज आप लोग ऐसा न करना। हालांकि, इस पोस्ट में पैरेंट्स ने कुइहुआ के मौत का कारण नहीं बताया लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि वह वर्कआउट के बाद अस्वस्थ महसूस कर रही थी। 

स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया कि कुइहुआ का वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था। वह जल्द से जल्द अपना वेट 200 पाउंड (तकरीबन 90 किलो) तक कम करना चाहती थी। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए उसने एक फिटनेस कैंप जॉइन किया था, जहां वो डेली वर्कआउट करती थी और अचानक एक दिन लड़की की मौत हो गई। 

सामने आई जानकारी के मुताबिक, कुइहुआ कई घंटे जिम में पसीना बहाती, इतना ही नहीं बल्कि वजन कम करने के लिए सख्‍त डाइटिंग रूल फॉलो करती। मगर बात तब ज्यादा बिगड़ी जब वजन घटाने की जिद्द में उसने खाना-पीना लगभग छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान 2 महीनों में उसका वजन 25 किलो तक कम हो गया। जी हां इस बारे में खुद कुइहुआ ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। उसका अगला टारगेट 6 महीने में 10 किलो और कम करने का था। लेकिन इससे पहले ही उसके साथ अनहोनी हो गई और उसने दुनिया को अलविदा कह दिया।