(Image-Twitter)
(Image-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: काले रंग के कपडे पहने गोरी त्वचा वाली मोनालिसा को भला कौन नहीं जानता। किताबों में या फिर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें हमेशा देखी जाती है। बता दें कि 867 मिलियन डॉलर में तैयार की गई मोनालिसा की पेंटिंग हमेशा से लोगों के लिए एक रहस्य रही है। दरअसल ये दुनिया की मशहूर पेंटिंग इटली के महान दार्शनिक और पेंटर लिओनार्दो दा विंची द्वारा बनाई गई  है, जो इन दिनों  फिर से  काफी चर्चा में आ गई है। आइए जानते है इस मशहूर पेंटिंग के बारे में… 

    दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर मोनालिसा की पेंटिंग के चर्चे जोरों- शोरों से हो रहे हैं। तस्वीर देख हो सकता है पहली झलक में आप मोनालिसा का रूप बदला हुआ पाएं तो ऐसे में ये भी हो सकता है कि उसे पहचानने से भी आप इंकार कर दें। पर गौर से देखेंगे तो आपको वही मोनालिसा नजर आएगी जिसके होंठ बनाने के लिए महान दार्शनिक को 12 साल लग गए थे। ऐसे में अब हुआ ये कि मोनालिसा के अलग अलग रूप वाली तस्वीरें अब वायरल हो रही है। 

     

    दरअसल इन दिनों मोनालिसा की पेंटिंग अलग- अलग रूप में सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब पॉपुलर हो रही है। या यूं कहें कि मोनालिसा का इंडियन वर्जन सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है। वायरल हो रही तस्वीरों को सोशल मीडिया पर @ThePerliousGirl के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई है। 

     

    ट्विटर पर वायरल हो रही मोनालिसा की तस्वीर भारत के अलग- अलग राज्य में पहने जाने वाले पहनावे में एडिट की गई है। जैसे अगर मोनालिसा अगर दिल्ली में जन्मी होती तो कैसी दिखती, और क्या कहलाती। अपनी इमेजिनेशन में क्रिएटर ने साउथ दिल्ली वाली मोनालिसा को सुंदर साड़ी में पेश किया है. मोनालिसा के हाथ में पर्स -आईफोन और सर पर गोगल्स भी दिखाया गया है। 

     

    इसी तरह मोनालीसा का महाराष्ट्रियन लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस  लुक में मोनालिसा मराठी वेशभूषा में सबका दिल जीत रही है। आप भी इस तस्वीरों को देख मोनालिसा के अलग रूप देख सकते है।