MONKEY

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियो को आप वायरल होते देख सकते हैं। इसमें कुछ वीडियो जंगली जानवरों के भी होते हैं। वैसे भी लोगों को वाइल्ड लाइफ (Wild Life) हमेशा से ही अट्रैक्ट करती रही है। जिसके चलते अब हर कोई जंगली जानवरों के रहन-सहन और उनके जीवन को करीब से देखना चाहते हैं। इसीलिए लोगों को जंगल सफारी और ज्यादातर चीड़ियाघरों का रुख करते हुए अक्सर देखा जाता है।

    अभी हाल ही में एक बड़ा ही प्यारा और अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बंदर को पानी के तालाब पर बड़ी ही प्यार से मस्ती करते देखा जा रहा है। वैसे आमतौर पर तो बंदरों को झुंड में ही देखा जाता है। लेकिन जब उन्हें कोई तालाब या फिर नदी मिल जाती है तो फिर वह उसमें भयंकर धूम मचाते दीखते हैं। लेकिन वहीं अब सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में बंदर को बास के सहारे पानी के तालाब की सैर करते देखा जा रहा है। जिस पर बंदर अपने फुल स्वैग में उसे उछल- उछल कर पानी पर स्पीड से धकेल कर फिर वापस उसकी सवारी करते देखा जा रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nature | Animals | Travel🌍 (@earthlocus)

    Courtsey: earthlocus

    इस अनोखे विडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बंदर बिल्कुल इंसानों की तरह बड़ी ही होशियारी से पानी को अपने हाथों से पीछे की ओर धकेल कर बांस की राफ्ट को आगे की ओर लेकर जा रहा है। 

    इस विडियो में बंदर का इस तरह से मस्ती करना हर किसी को बड़ा ही प्यारा लग रहा है। वहीं शेयर किए गए इस वीडियो को अब हजारों की संख्या में व्यूज मिलने के साथ ही अनेकों लाइक भी मिल रहे हैं। जिस पर तेजी से जुड़ते हुए अब यूजर्स अपने रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही हर कोई इस बंदर को काफी इंटेलिजेंट बता रहा है। हो भी क्यों न अक्खिर हैं तो हमारे ही पूर्वज।