(Image-Instagram-
aydanjane)
(Image-Instagram- aydanjane)

    Loading

    नई दिल्ली: इस दुनिया में अजीबोगरीब लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक लोग है जिनके बारे में हम शायद सोच भी नहीं सकते। हम सब जानते है शरीर स्वस्थ रहने के लिए हमें स्वछता से रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए हम रोजाना नहाते है ताकि हमें किसी भी तरह की कोई बीमारी न हों और हम स्वस्थ रहे। लेकिन एक महिला ऐसी है जो एक महीने में मात्र 3 बार ही स्नान करती है। आइए जानते है इस अजीबोगरीब महिला के बारे में… 

    अजीबोगरीब महिला 

    आपको बता दें कि ये महिला एक फेमस टिकटॉकर हैं और अपने नहीं नहाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल इस महिला की उम्र 23 साल है और इनका नाम आइडेन (Aydan Jane) है। आइडेन (Aydan Jane) का दावा है कि वो महीने में मात्र 3 बार ही नहाती है, ऐसे में लोगों का उनसे यहीं सवाल है कि  क्या इतने लंबे गैप के बाद नहाना उनके शरीर से दुर्गंध नहीं आती।  इस सवाल पर पर वह लोगों को जवाब देती है कि महीने में तीन दिन नहा कर वह औरों की ही तरह तरोताजा महसूस करती है। उसका कहना है कि वह अपने इस रूटीन को लंबे समय से फॉलो कर रही है। पर इस बात को सुन कर हर कोई हैरान है। 

    पीरियड्स में कैसे रहती है ? 

    लाजमी है महिला के इस दावे को सुनकर लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल आने लगे। आइडन के महीने में तीन बार नहाने के दावे के बाद कई यूजर्स ने उससे ये तक पूछना चाहा कि वह पीरियड्स के दिनों में क्या करती है। जिस पर आइडन का जवाब था कि पीरियड्स में भी वह अपने इसी रूटीन को फॉलो करती है। उसका कहना है कि ना नहाने पर भी उसे कभी अनहाइजीनिक महसूस नहीं होता।

    आइडन ने जिस वीडियो अपने ना नहाने के सच का खुलासा किया उस वीडियो को भी को 3 मिलियन व्यूज मिल चुके है। उसने बताया कि वह अपने इस वीडियो को भी 7 दिन ना नहाने के बाद शूट कर रही है, लेकिन देखने से यह कोई नहीं कह पायेगा की यह महिला नहाई हुई नहीं है। 

    ‘इस’ वजह से फॉलो करती है ये रूटीन

    अब आपके मन में यह भी सवाल आया होगा कि आखिर ये महिला ऐसा क्यों करती है। तो इस बारे में फेमस टिकटॉकर आइडन (Aydan Jane) का कहना है कि वह एक समय पर अपनी फैमिली में सबसे ज्यादा बार नहाने वाली शख्स हुआ करती थी। वहीं अब उसने पानी और पर्यावरण को बचाने के लिए महीने में तीन दिन नहाने का रूटीन फॉलो किया है। जिस वजह से वह महीने में मात्र 3 बार ही नहाती है। हालांकि महिला का यह दावा सबके लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।