Mumbai Police
Pic : shi.vxm

    Loading

    मुंबई : सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का वीडियो इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जो बॉलीवुड स्टार्स को भी खूब पसंद आ रहा है। वैसे तो मुंबई पुलिस किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। जिसे एक बार देख लेने के बाद भी बार-बार देखने का मन करता है। शख्स की बेहतरीन आवाज में गाने को सुनकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

    दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख  सकते हैं कि एक शख्स अपनी मधुर आवाज का जादू मुंबई पुलिस पर चलाते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो मरीन ड्राइव (Marine Drive) के पास का है। जिसमें एक शख्स दो पुलिस वालों के सामने बैठकर गिटार बजाते हु्ए अपनी आवाज का जादू बिखेर रहा है। दो पुलिस अधिकारियों के सामने गिटार बजाते हुए ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ गाना गाते देखा जा रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by SHIV (@shi.vxm)

    गौरतलब है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म shi.vxm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी है। वीडियो को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा  व्यूज मिल चुका है। तो वहीं वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुका है। लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।