pregnant-woman-shows-unique-baby-bump-michella-meier-morsi-35-weeks-pregnancy

इस महिला का बेबी बंप देखकर कई लोग हैरान रह गए है। (फोटो क्रेडिट- Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली, मां बनना हर एक महिला का सपना होता है। मां अपने बच्चे को 9 महीने तक अपने गर्भ में रखती है। एक नन्ही सी जान को जन्म देने के लिए मां असहनीय दर्द भी सहती है। अब सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसी एक मां की जमकर तारीफ हो रही है। इस महिला ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इस महिला का बेबी बंप देखकर कई लोग हैरान रह गए है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Michella Meier-Morsi (@filippaophelia)

    हम जिस महिला के बारे में बात कर रहे है वह डेनमार्क की रहने वालीं है। इस महिला का नाम मिशेला मेयर-मोर्सी (Michella Meier-Morsi) है।उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीरें  और वीडियोज शेयर की हैं। उन्हें गर्भ धारण किए 35 सप्ताह हो चुके हैं। लेकिन उनके बेबी बंप को देखकर कुछ और ही लगता है। हाल ही में मिशेला ने ऑपरेशन से 3 बच्चों को जन्म दिया। मिशेला के 3 बच्चों का नाम चार्ल्स, थियोडोर और गेब्रियल हैं। वहीं, तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बता दें कि, इससे पहले मिशेला को 2 जुड़वाँ बेटियां भी हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Michella Meier-Morsi (@filippaophelia)

    मिशेला ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की, वैसे ही लोगों का ध्यान उनके पेट की तरफ गया। दरअसल, आमतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान पेट ऊपर और नीचे की तरफ बढ़ता है। लेकिन मिशेला का पेट सीधे बाहर की तरफ बढ़ गया था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Michella Meier-Morsi (@filippaophelia)

    मिशेला ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी जर्नी के वीडियो, तस्वीरें शेयर की है। वहीं, मिशेला ने अपने बच्चों को जन्म देने के बाद की भी तस्वीरें शेयर की है। मिशेला ने अपने ऑपरेशन से एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मिशेला ड्रेसिंग गाउन में खड़े होकर अपना बेबी बंप पकड़े हुए थीं। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि उन्हें गर्भ धारण किए 35 हफ्ते हो चुके हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Michella Meier-Morsi (@filippaophelia)

    इस वीडियो के बाद मिशेला ने कई तस्वीरें भी शेयर किए। सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरें और वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं।  एक यूजर ने कहा,  ‘ओ माई गॉड, क्या तो महिला है।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ‘मैं निशब्द हूं, आप मेरी सुपरहीरो हैं।’