आज के समय में बहुत से लोग छुट्टियों में अलग-अलग तरह की एक्टिविटी (Sports Activities) करना पसंद करते हैं। जैसे स्काई डाइविंग, बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) आदि। लेकिन, इस तरह की एक्सट्रीम एडवेंचरस एक्टिविटी (Adventure Activity) बेहद खतरनाक भी होती है। इस तरह की एक्टिविटी जोखिमों भरा भी होता है। लेकिन, फिर भी लोग अपना शौक पूरा करने के लिए ये एक्टिविटी ज़रूर करते हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। हालांकि, आज हम जिस बंजी जंपिंग के वीडियो (Shocking Bungee Jumping Video) के बारे में बात कर रहे हैं, उसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी।
दरअसल, एक महिला बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, ये वीडियो कब का है, कहां का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, जिस तरह महिला हादसे का शिकार हुई है वो रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो है। महज 20 सेकंड के इस वीडियो ने लोगों को डरा दिया है। वायरल हुई क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक महिला सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर बने प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। इसके बाद वह बंजी जंपिंग करने के लिए दोनों बाहों को फैलाकर जंप लगा देती है। लेकिन फिर जो होता है, उसे देख आपके दिल की धड़कन बढ़ जाएगी।
देखिए वीडियो-
Would you go bungee jumping after seeing this? pic.twitter.com/EG5qpHgiux
— Vicious Videos (@ViciousVideos) March 12, 2022
बंजी जंपिंग के इस भयानक वीडियो को ट्विटर पर @ViciousVideos नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, महिला जैसे ही जंप करती है, वैसे ही रस्सी टूट जाती है और वह सीधे नदी में गिर जाती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप इस वीडियो को देखने के बाद बंजी जंपिंग करेंगे?’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को देख लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो 2012 का है और इसे जिम्बाब्वे का बताया जा रहा है।