Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कई हैरान कर देने वाले होते है, तो कुछ इमोशनल होते है। शादी (Wedding) से जुड़े वीडियो लोगों को काफी पसंद आते है। इन दिनों देवर-भाभी का वीडियो वायरल हो रहा है। देवर की शादी में भाभी खुश होकर मजे से डांस कर रही है। यह वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि भाभी और देवर के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

    वैसे भी देवर-भाभी के बीच प्यार, सम्मान और दोस्ती का रिश्ता होता है। यह वीडियो भी भाभी-देवर के रिश्ते की तरह खूबसूरत है। भाभी अपने देवर की ख़ुशी में बहुत खुश है और जमकर ठुमके लगा रही है। यह वीडियो आपको भी खूब पसंद आयेगा। वीडियो में आप देख सकते है कि जब देवर की बारात निकलने वाली होती है, तो सबसे ज्यादा उसकी भाभी खुशी से झूमती हुई नजर आती है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Official Rajputana 🚩⚔️ (@rajputana_style_21)

    इस दौरान भाभी बॉलीवुड गाने ‘लो चली मैं अपने देवर की बारात ले कर…’ पर जबरदस्त डांस कर रही है। भाभी के मजेदार डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  rajputana_style_21 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में भाभी की ख़ुशी देखने लायक है। यह वीडियो देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।