पहले दिन का जिम है भाई साहब, शख्स का एक्सरसाइज देख अच्छे-अच्छों के छूटे पसीने

    Loading

    नई दिल्ली : अक्सर हम कुछ करने की ठानते है, तो उस काम को लेकर हमारे अंदर आत्मविश्वास होता है। लेकिन ओवर कॉंफिडेंट हमारे लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इस वजह से या तो हमारे काम बिगड़ते है, या हमारा मजाक बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बारे में जानकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 

    लड़के का जिम में पहला दिन 

    आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो एक जिम करते हुए लड़के का है। इस लड़के का जिम करने का तरीका इतना अनोखा है कि इस वीडियो को देख कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो को देखकर समझ आता है कि इस लड़के का जिम में पहला दिन है और ये जिस तरह जिम करता है, मानों ऐसा लग रहा है की एक दिन में ही पूरी बॉडी बनाने वाला है। 

    इस तरह कर रहा था कसरत  

    इस वीडियो में आप देख सकते है की एक दुबला पतला सा लड़का अपने दोनों हाथों से वजन पुश डाउन करने की कोशिश कर रहा है। देखने पर ऐसा लगता है की ये उसके बस का नहीं है। ऐसे में लड़का कई बार भरी वजन पुश डाउन कर भी लेता है। और इससे उस लड़के का शरीर संतुलन तक बिगड़ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पूरी ताकत से वजन को निचे की और खिचंता है। मगर जैसे ही इसे रिलीज करता है, तो उसका पूरा शरीर पिछे को और चला जाता है और ऐसा कई बार होता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

     

    लोगों ने किए कमेंट्स 

    जिम करते लड़के इस वीडियो नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं ,ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- कंधे जोड़ से उखाने की निंजा टेक्निक है ये तो। एक कमेंट में मजे लेते हुए कहा गया- आरनोल्ड श्वार्जनेगर। एक यूजर ने कहा- भाई रुक जा वरना ठाकुर हो जाएगा। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- हड्डी मुंह में आ जाएगी।