viral Video, Horse
खिलौने वाले घोड़े पर दुल्हे की बारात

Loading

नई दिल्ली: जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक है शादी। शादी के लिए लड़का हो या लड़की हर कोई बहुत सारे सपने संजोता है और अपनी शादी को खास बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते है। फिर दूल्हे की शानदार बारात हो या फिर दुल्हन का लेहंगा और मेक अप हो। हर दूल्हा-दुल्हन चाहते है कि उनकी शादी में सारी चींजें परफेक्ट हों, लेकिन एक दूल्हे ने जो किया है उसे देख लोग दंग है। 

दरअसल एक दूल्हे ने अपनी बारात खिलौने वाले नकली घोड़े पर निकाली है। आइए जानते है आखिर क्या है पूरा माजरा

खिलौने वाले घोड़े पर बारात 

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोड पर दूल्हा एक खिलौने वाले घोड़े पर चल रहा है। दूल्हा एक छोटे से घोड़े पर वो बैठा है और बड़े ही उत्साह के साथ उसपर चलता दिख रहा है। एक व्यक्ति उसके सिर पर छाता लगाए आगे बढ़ रहा है। 

दूल्हे पर हंसे बाराती 

पीछे बाराती नाचते नजर आ रहे हैं, इतना ही नही बल्कि फिर वो उसी घोड़े पर बैठकर गोल-गोल घूमता भी नजर आ रहा है। लोग उसकी फोटो खींच रहे हैं, हंस भी रहे हैं पर दूल्हे को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वो अपने ख़ुशी में मग्न है। 

ये हैं नकली घोड़े की वजह 

अब आपके मन में यही सवाल आ रहा होगा कि आखिर दूल्हे ने ऐसा क्यों किया? क्यों नकली घोड़े पर बारात निकाली? दरअसल शख्स ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वो असली घोड़े को बारात के दौरान किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंचाना चाहता था। उसने पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए ऐसा किया है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by imjustbesti (@imjustbesti)

 

 

लोगों ने खुप की प्रशंसा 

आपको बता दें कि तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि ये शख्स एक लेजेंड है। वहीं एक ने कहा कि इस दूल्हे को लेकर सम्मान और भी ज्यादा बढ़ गया। एक ने कहा कि जानवरों का उत्पीड़न करने से अच्छा है ऐसा करना। इस तरह लोगों ने दूल्हे के इस फैसले की सराहना की है।