Pic : Noman Hasan
Pic : Noman Hasan

    Loading

    मुंबई : वैसे तो सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई वीडियोज वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिनमें से कुछ हमें रुलाते हैं तो कुछ हमें हंसाते हैं तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जो हमें जिंदगी भर का सबक भी सीखा देते हैं। उन्हीं में से एक है आज का ये वीडियो जिसे देखकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे की कैसे एक शख्स सांप (Snake) की चंगुल से बाल-बाल बचा।    

    गौरतलब है कि इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पहाड़ों (Mountains) के बीच में एक झरने में गहरे पानी के अंदर मजे से नहा रहा है। जिसकी खुशी शख्स के चेहरे से साफ-साफ झलक रही है, लेकिन इस दौरान शख्स को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि इसकी ट्रिप (Trip) पर रंग में भंग पड़ने वाला है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जरूर देखें

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Noman Hasan (@noman_malya)

    शख्स मजे से नहा ही रहा होता कि तभी एक सांप पानी में तैरते हुए बड़ी तेजी से शख्स के पीछे आते हुए दिखाई देता है। हालांकि, इस दौरान गनीमत ये रही कि एक लड़की शख्स का नहाते  समय वीडियो बना रही होती है। लड़की को वो सांप दिख जाता है और वो शख्स को समय रहते आगाह कर देती है। जिससे शख्स सांप की चपेट में आने से बच जाता है।