Pic : jayprehistoricpets
Pic : jayprehistoricpets

Loading

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म (Platform) है। जहां पर आए दिन कुछ ऐसे फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं। जिन्हें देखकर कभी हम एंटरटेन होते हैं तो कभी हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। खासतौर पर अगर वो किसी खतरनाक जानवर (Animal) के हो तो उसे देखकर तो कभी-कभी पसीने छूट जाते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर जय ब्रेवर नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो एक लंबे तगड़े सांप को अपने हाथों में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में ब्रेवर कैमरे के सामने कुछ बताते नजर आ रहे हैं। इस बीच सांप एक के बाद एक कर कई बार अटैक करता नजर आता है। 

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दुनिया के सबसे बड़े रैट स्नेक में से एक है यह 9 फीट लंबा सांप। इन्हें कील्ड रैट स्नेक कहा जाता है और ये रियर फैंग्ड होते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें अपना जहर छोड़ने के लिए बाइट करने की जरूरत पड़ेगी। यह एक सुंदर दक्षिण पूर्व एशियाई सांप है।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jay Brewer (@jayprehistoricpets)

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे अब तक 8 लाख व्यूज मिल चुके हैं। तो वहीं 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।