(Image-Twitter)
(Image-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कई लोग अपना गुजारा बर्गर खाकर करते है, बहुत से लोगों को बर्गर बहुत पसंद भी आता है। इन दिनों फूड्स में कई तरह के नए इनोवेशन होते है, ऐसे में अब मार्केट में अलग-अलग वैरायटी के बर्गर आसानी से मिल जाते है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है की बर्गर को खाने के साथ कपड़ों की तरह पहना भी जा सकता है? जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आइए आज हम आपको इस अनोखे बर्गर के बारे में देते है पूरी जानकारी… 

    कपड़ों में अवलेबल है बर्गर 

    दरअसल हाल ही में मार्केट में एक ऐसा बर्गर उतारा गया है, जो खाने के नहीं, बल्कि पहनने के काम आता है, हैरान रह गए ना? जी हां लेकिन ये सच है, बता दें कि ये चीज बर्गर हैंडबैग से लेकर टीशर्ट (Cheeseburger Dress) तक में अवेलेबल है। कुछ लोग ऐसे भी है जो बर्गर के बहुत दीवाने होते है, ऐसे में अब अगर आप बर्गर खाना पसंद करते हैं, तो अब आप बर्गर को पहन भी सकते हैं। लेकिन ये इतना भी आसान नहीं है। जी हां इसके लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ जाएगी, क्योंकि इसकी कीमत लाखों में है।

     

    बर्गर थीम पर बने कपड़े 

    बता दें कि अगर आप बरगर प्रेमी है तो फैशन फ़ूड फैन (Fshion Food Fan) इस ड्रेस को काफी पसंद करेंगे। इस बर्गर खाली कपड़े ही नहीं बल्कि हैंडबैग भी अवेलेबल है। इस चीज बर्गर से इंस्पायर हैंडबैग की कीमत करीब एक लाख रुपये रखी गई है।  इस सीरीज में हैंडबैग के साथ ही कई अन्य फैशन मेन्यू भी शामिल हैं।इसमें एक पेपर बैग भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 57 हजार रुपए है। इस सीरीज को फैशन फर्म मोस्किनो ने लॉन्च किया है। इसमें बर्गर थीम पर कई चीजें बनाई गई है, जिसे देखने में लोग बेहद दिलचस्पी रख रहे है। 

     

    अनोखा है बर्गर कलेक्शन

    आपको बता दें हर तरफ इस कलेक्शन की काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, इनकी कीमतों को जानने के बाद लोग हैरान हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक ड्रेस तो बाकायदा बर्गर थीम पर उतार दी गई है। इसमें कई तरह के यूनिक कलेक्शन है, जिसके बारे में शायद हम सोच भी नहीं सकते। जी हां इस कलेक्शन में एक कॉफ़ी पॉट थीम बैग को भी उतारा गया है।

     

    बता दें कि इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए है। इस बैग को स्ट्रॉ के साथ कंप्लीट लुक दिया जा रहा है। इस स्ट्रॉ के लिए आपको अलग से 38 हजार रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर आपको बर्गर प्रिंट के स्वेटशर्ट चाहिए तो उसके लिए आपको करीब 41 हजार रुपए खर्च करने होंगे। अब क्या सोच रहे है/ आपको भी खरीदना है इस अनोखे थीम के कपड़े?