(Image-Instagram-amit_aatma)
(Image-Instagram-amit_aatma)

    Loading

    नई दिल्ली: जहां समाज ने शादी को केवल दो अलग जेंडर के बीच जुड़ने वाले रिश्ते के रूप में परिभाषित किया है, वहीं अब बदलते वक्त के साथ बहुत कुछ बदल गया है। जी हां क्योंकि अब शादी यह महिला और पुरुष के अलावा दो पुरुषों या दो महिलाओं के बीच भी होती है। आसान शब्दों में कहें तो यह शादी समलैंगिक जोड़ों के बीच होती है। वैसे देखा जाएं तो प्रकृति ने महिलाओं में पुरुषों के प्रति आकर्षण और पुरुषों में महिलाओं के प्रति आकर्षण का गुण इंसान में दिया है, लेकिन कई बार यही गुण थोड़ा हटके पुरुष का पुरुष (Gay Couple) के प्रति और महिला का महिला के प्रति भी होता है।

    हालांकि इस तरह के आकर्षण और प्रेम संबंधों को समाज आसानी से नहीं स्वीकारता। उन्हें कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है, लेकिन समय के साथ चीजें भी बदल रही हैं। अब इन्हे भी ख़ुशी खशी स्वीकारा जा रहा है। आइए जानते है पूरी खबर… 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amit Shah (@amit_aatma)

     

    ‘गे’ कपल बनने जा रहा है पेरेंट्स 

    आपको बता दें की अब इस अनोखे आकर्षण को भी प्रकृति का ही गुण मान कर स्वीकारा जा रहा है, क्योंकि वास्तव में यह दिल से होने वाली चीज होती है जो बेहद नैचरल होती है। ऐसे में बता दें कि इन दिनों एक समलैंगिक कपल सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि इसकी वजह केवल दो सेम जेंडर के लोगों की शादी की नहीं बल्कि उनके पैरेंट्स बनने (Gay Couple Becoming Parents) की है। जी हां, आदित्य मदिराजू और अमित शाह नाम का यह कपल बहुत जल्द पैरेंट बनने जा रहा है, जिसे लेकर अब वे सुर्ख़ियों में है।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Aditya Madiraju (@adityamadiraju)

    4 साल पहले रचाई थी धूमधाम से शादी 

    गौरतलब हो कि यह दूसरी बार है जब आदित्य मदिराजू और अमित शाह नाम का यह खूबसूरत कपल चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि इससे पहले वे तब चर्चा में आए थे जब दो दोस्तों ने एक ही जेंडर से होते हुए भी एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया था। इस कपल ने अपने प्यार को दुनिया से छुपाया नहीं बल्कि रिश्ते को एक नाम दिया। कपल ने यूएस में धूमधाम से शादी रचाई थी। जबकि इस बार यह दूसरा मौका है जब वे अपने घर में नन्हीं किलकारियों की गूंज को लेकर चर्चा में आए हैं।  आदित्य मदिराजू और अमित शाह ने करीब चार साल पहले एक- दूसरे से शादी की थी। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amit Shah (@amit_aatma)

    कपल फोटोशूट हुआ वायरल 

    ऐसे में अब चार साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद कपल अब जब पैरेंट बनने जा रहा है तो उन्होंने अपनी खुशी दुनिया के साथ भी शेयर की है। एक मैगजीन में करवाए फोटोशूट से सभी को इसकी जानकारी मिली है। बता दें कि कपल ने अपने- अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फोटोशूट की चुनिंदा तस्वीरों को साझा किया है। इस अनोखे फोटोशूट में वे दोनों बेहद खुश नजर आए हैं, ऐसे में वे दोनों अब फिर से पूरी दुनिया के लिए चर्चा में बने हुए है।