(Image Source : INSTAGRAM/FABIOLA.BAGLIERI)
(Image Source : INSTAGRAM/FABIOLA.BAGLIERI)

    Loading

    नई दिल्ली : पूरी दुनिया में मिस्टर बीन को काफी पसंद किया जाता है, भला ऐसा कोई नहीं होगा जो कॉमेडी के जादूगर मिस्टर बीन को न जानता हो। मिस्टर बीन का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर रोवन एटकिंसन पूरी दुनिया में मशहूर है। मशहूर अभिनेता, अभिनेत्री आम लोगों के लिए आदर्श  होते है, इसलिए लोग उन्हें कॉपी भी करते है। लेकिन यह बात सिर्फ कॉपी करने की नहीं है बल्कि एक शख्स ऐसा है जो हूबहू मिस्टर बीन जैसे दिखता है। 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मिस्टर बीन के कार्बन कॉपी को देखेंगे तो आप भी नहीं पहचान पाएंगे की ये शख्स वाकई में मिस्टर बीन का हमशक्ल है, बल्कि आप उसे ओरिजनल मिस्टर बीन समझेंगे।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arnaldo Mangini (@arnaldomangini)

     

    आज भी लोग मिस्टर बीन के किरदार को भूले नहीं है। हालांकि अब यह मिस्टर बीन का शो बंद हुआ है लेकिन एक दौर में यह सबसे फेमस टीवी शो था। शो भले ही बंद हो चूका है लेकिन आज भी मिस्टर बीन के पूरी दुनिया में कई फ़ैन्स है। 

    आपको बता दें कि यह मिस्टर बीन जैसे दिखने वाला शख्स इटालियन का है। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे है। लोग इन्हे देखकर कन्फ्यूज हो रहे है, क्योकि ये मिस्टर बीन जैसे दीखते है। आपको बता दें की इनके वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝑓𝑎𝑏 (@fabiola.baglieri)

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बिल्कुल मिस्टर बीन की कॉपी लग रहा है। इस वीडियो में दिख रहा यह शख्स और यह लड़की अक्सर मिस्टर बीन और उनकी बेटी का एक्ट करते दिखते हैं। इनका नाम फैबियोला बगलियरी और अरनाल्डो मंगिनी है जो एक जाने माने टिकटॉक स्टार्स हैं।