Photo - Twitter
Photo - Twitter

    Loading

    नई दिल्ली : दुनिया में कई ऐसी जन-जातियां होती हैं। जिनके रहने का और खाने-पीने का तौर-तरीका आम लोगों से थोड़ा अलग होता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जनजाति के खानें के बारें में बताने जा रहें हैं। जिसकी आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। दरअसल, ये जनजाति अपने दुश्मनों का सिर काट उसका मांस (Meat) खा जाती है। शायद यह सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो गए होंगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है।  

    डेली स्टार के रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया (Australia) महाद्वीप में न्यू गिनी (New Guinea) के घने जंगलों (Forest) के बीच रहने वाले यह अस्मत जनजाति (Asmat Tribe) के लोग है। जो आज के समय में भी बेहद पिछड़े हुए हैं और आज भी यह मॉडर्न जिंदगी से बेहद अनजान हैं। इस जनजाति के लोग अपने आपको योद्धा मानते हैं और जब भी वो अपने किसी दुश्मन को मारते हैं तो उसके सिर को शरीर से अलग कर देते हैं। इसके बाद सिर से स्किन छील कर उसे पकाते है और लोगों को मांस की दावत देते हैं। 

    गौरतलब है कि अस्मत जनजाति के लोगों को एक बेहतरीन शिकारी के तौर पर जाना जाता है। यह सिर का मांस खाने के बाद बची हुई खोपड़ी भी नहीं फेकते, बल्कि उसका भी कई तरह से उपयोग करते हैं। कभी ये खोपड़ी का इस्तेमाल दो दुकड़े में तोड़कर कटोरे की तरह करते हैं। तो कभी उसे सिर के नीचे तकिये की तरह रखकर यूज करते हैं। इतना ही नहीं ये तो दुश्मन की हड्डियों से आभूषण भी बना लेते हैं और यहां तक की कुछ लोग तो दुश्मन की हड्डियों को अपने घर में रखना शुभ मानते हैं।