ukraine-man-providing-langar-on-train-and-assistance-to-many-students-from-different-countries

इसी दौरान सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन में जंग (Russia Ukraine War) शुरू हो गई है। आज इस जंग का तीसरा दिन है। रूस की तरफ से हो रहे हमले के वजह से यूक्रेन के रहने वालों काफी तकलीफ हो रही है। वहीं, इस महायुद्ध के वजह से यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय विशेषकर स्टूडेंट्स (Indian Students) फंस गए हैं। भारत सरकार अपने देशवासियों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

    यूक्रेन में फंसे भारतीय को निकालने के लिए हंगरी और पोलैंड की सीमाओं के जरिए सरकारी दलों को भेजा है। वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेन में मौजूद भारतीय एक-दूसरे की मदद करने में जुटे हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें  कुछ लोगों को ट्रेन में लंगर खाते हुए दिखाई दे रहा है। 

    हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @RaviSinghKA नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, एक शख्स ट्रेन में लंगर चला रहा है। दरअसल, यह उस ट्रेन का वीडियो है, जो यूक्रेन के पूर्व से पश्चिम की ओर लोगों को पहुंचाने जा रही थी। इस ट्रेन में हरदीप सिंह नाम का एक शख्स लंगर चला रहा है। इस वीडियो में देख सकते है की, लोग किस तरह चलती ट्रैन में खाना खा रहे हैं। 

    अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। मिली हुई जानकारी के अनुसार, हरदीप सिंह विभिन्न देशों के बहुत से छात्रों को लंगर और सहायता प्रदान करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर हरदीप सिंह के इस नेक काम की जमकर तारीफ हो रही है।