केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने Pankaj Tripathi का ये मजेदार वीडियो किया शेयर, तो यूजर्स देने लगे ऐसा रिएक्शन…; देखें Video

Loading

नई दिल्ली : अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Actor Pankaj Tripathi) को कौन नहीं जानता। जिनके कॉमेडी सीन्स  का तो हर कोई दीवाना है। जब भी किसी को अपनी कोई फीलिंग शेयर करनी होती है तो वह पंकज की पार्टी के कुछ कॉमेडी सीन शेयर कर देता है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने भी पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो शेयर किया है। जिसको उन्होंने ‘मंडे मोटिवेशन’ के तौर पर बताया है।

शेयर किया वीडियो 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहां वो कभी इंस्पायर करने वाला वीडियो शेयर करती हैं तो कभी कॉमेडी वीडियो शेयर करती हैं। जिसे देखकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। सोशल मीडिया (Socail Media) पर स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसपर यूजर्स भी तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी का परम ज्ञान 

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘सबका एक ही दुख है.’ अब वीडियो की बात करें तो पंकज त्रिपाठी कह रहे हैं कि बहुत बढ़िया, चरम सुख, अनन्त…सुना है इससे मोक्ष मिलता है। स्मृति ईरानी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पंकज त्रिपाठी परम ज्ञान देते नजर आ रहे हैं। 

 

यूजर्स का रिएक्शन 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

गौरतलब है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही वीडियो पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘पंकज त्रिपाठी को सारे अवार्ड दे दो, इस एक लाइन के लिए।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि और अचानक आपको एहसास होता है कि “बॉस स्वास्थ्य समस्या के कारण छुट्टी पर हैं।” फिलहाल लोगों द्वारा यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।