cow-snake

Loading

नई दिल्ली. वैसे तो इस दुनिया में बहुत से ऐसे जीव हैं जो एक दूसरे के बिल्कुल ही अलग या यूं कहें विपरीत होते हैं। वहीं इनके बीच दोस्ती तो छोडिये आपस में कभी भी प्यार नहीं हो सकता। अब अपने परकृति के अनुसार या तो वो एक दूसरे के जानी दुश्मन होंगे, या फिर उनका कोई संबंध ही स्थापित नहीं होगा। 

लेकिन अब ऐसे ही दो जानवरों का एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रही है, जिसमें एक सांप और एक गाय (Cow licking snake viral video) के बीच प्यार और सौहार्द का तानाबाना दिखाई दे रहा है। इस विडियो में अविश्वसनीय गाय, सांप को बछड़े की तरह चाट रही है पर वो सांप भी  अपनी प्रकृति के अनुसार, ना ही उस पर हमला कर रहा है, और ना ही अपने जहरीले दांत गड़ा रहा है।

दरअसल IFS अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda video) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में सांप और गाय के बीच प्यार और वात्सल्य झलक रहा है। ये नजारा काफी हैरान करने वाला है क्योंकि शायद ही आपने इससे पहले इन दो जीवों के बीच ऐसा कुछ देखा होगा। इस वीडियो शेयर करते हुए सुशांत ने लिखा- “इस दृश्य को समझा पाना मुश्किल है। शुद्ध प्रेम से ये यहां परस्पर विश्वास को जीता गया है।”

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कमाल के वीडियो में जो सांप है वह बहुत जहरीला नजर आ रहा है। वहीं वीडियो में एक गाय के ठीक सामने वह सांप नजर आ रहा है। लेकिन ख़ास और बड़ी बात ये रही कि, दोनों में से कोई एक-दूसरे से डर नहीं रहा है, बल्कि दोनों ही अपनापन और प्यार दिखा रहे हैं। सांप गाय के मुंह के सामने फन फैलाए बैठा होता है और गाय उस पर अपनी नजर टिकाए होती है।

कमाल यह है कि, ये दोनों भिन्न प्रजाति के जानवर अपनी जगह से बिल्कुल भी इधर-उधर नहीं खिसकते हैं। थोड़ी देर के बाद सांप अपना फन नीचे करके गाय के मुंह के पास आ जाता है। इसके बाद गाय सांप के फैले हुए फन पर जीभ फेरने लगती है, जो देखने में काफी आश्चर्यजनक लग रहा है। वैसे सांप को इतना शांत आपने बहुत कम देखा होगा। देखा जाए तो इस विडियो में गाय और सांप दोनों का ये आचरण अकारण ही नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी, उनकी अपनी एक भाषा है, जो शायद हमारी मानवीय समझ से परे है। जी हां, दोस्तों प्रकृति जटिल है। हालांकि, प्रकृति को आप अनुभव से ही समझ सकते हैं, जो निश्चित रूप से आपको चौंकाती रहेगी!