viral news madhya pradesh ujjain-bride-of-two-brothers-turned-into-darkness-due-to-power-cut-know-what-happened-then

गांव में एक ही मंडप में दोनों बहनो की शादी हो रही थी।

    Loading

    भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के असलाना गांव में बिजली गुल होने से ऐसी गड़बड़ हुई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, असलाना गांव में पांच मई को दो बहनों की शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन फेरे लेते समय बत्ती गुल हो गई और दुल्हनें बदल गईं। 

    शादी (Wedding) के बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा और उसने अपनी दुल्हन का घूंघट उठाया तो वह हैरान रह गया। वो उसकी दुल्हन नहीं कोई और थी। इसके बाद दूल्हे ने इस बात की जानकारी घर वालों को दी। हकीकत पता चलने के बाद घर वालों में समझौता हुआ और फिर से दूल्हा और दुल्हन के फेरे करवाए गए।

    मिली हुई जानकारी के अनुसार, भील समाज के भोला और गणेश की शादी उज्जैन जिले के नलवा के समीप ग्राम असलाना गांव में दो बहनों से तय हुई थी। दोनों की बारात धूमधाम से असलाना गांव पहुंची। गांव में एक ही मंडप में दोनों बहनो की शादी हो रही थी। गणेश की शादी निकिता से और भोला की शादी निकिता की बहन से होनी थी। लेकिन, शादी की रस्मों के बाद जब फेरे होने लगे, तभी अचानक बत्ती गुल हो गई। इस वजह से दुल्हनें बदल गईं। निकिता के फेरे भोला के साथ हो गए। दूसरी दुल्हन ने गणेश के साथ फेरे ले लिए। दुल्हनें घूंघट में थी और दोनों की ड्रेस भी एक जैसी थी। इस कारण किसी को कुछ पता नहीं चला।

    शादी होने के बाद दुल्हनों की विदाई हुई और दोनों के दूल्हे उनको लेकर घर पहुंचे। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया तो वह हैरान रह गया। इसके बाद दोनों परिवार में बवाल मच गया। दोनों दूल्हों ने दुल्हन को अपनाने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने दूल्हों को समझाया। वहीं, शादी करवाने वाले पंडित से बात की। इसके बाद पंडित ने दोनों दूल्हों की दोनों दुल्हनों से अदला-बदली कर फिर से पूजन आदि करवाकर फेरों की रस्म निभाई गई। इसके बाद गणेश की शादी निकिता से और भोला की शादी दूसरी दुल्हन से कराई गई।